अफगानिस्तान में 27 आतंकवादी मारे गए (लीड-1)
आतंकवादियों के ठिकानों से भारी मात्रा में विस्फोटक और मादक पदार्थ भी बरामद किए गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अफगानी रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि मंगलवार को हेलमंद प्रांत के गैंडम जिरकाजाकी गांव में अफगानी सेना और अमेरिकी सैनिकों की संयुक्त कार्रवाई में 17 आतंकवादी मारे गए।
सैन्य अभियान के दौरान भारी मात्रा में गोला बारुद और मादक पदार्थ भी बरामद किए गए, जिनकी कीमत 50 लाख डॉलर आंकी गई है।
उधर, पूर्वी हिस्से में बुधवार रात हुए हवाई हमले में 10 आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना की ओर से जारी बयान में गुरुवार को दी गई।
पकतिका प्रांत के गोमाल जिले में आतंकवादियों ने पहले गठबंधन सेना के काफिले पर हमला बोला, जिसके बाद सेना ने आतंकवादियों के ठिकानों पर हवाई हमले किए।
उल्लेखनीय है कि पूर्वी अफगानिस्तान में तालिबान सबसे अधिक सक्रिय है और यहां लगातार हिंसक घटनाएं होती रहती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications