बलात्कार के मामले में मध्य प्रदेश अव्वल : गिरिजा व्यास
भोपाल प्रवास पर आई व्यास ने गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि नेशनल क्राइम ब्यूरो के ताजा रिकार्ड के मुताबिक मध्य प्रदेश में बलात्कार सबसे ज्यादा हुए हैं, प्रदेश सरकार भले ही देश में प्रदेश के तीसरे क्रम पर होने की बात कहे।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा रोकने के लिए बना कानून अच्छा है मगर उसका सही तरह से इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है।
व्यास ने सुझाव दिए कि बलात्कार की पीड़ित महिला के 164 के तहत बयान होना चाहिए, आरोपी के पहचान किए जाने के साथ न्यायालय में चालान जल्दी पेश किया जाना और सामूहिक बलात्कार के मामले में विशेष न्यायालय होना चाहिए।
इंडो एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications