लार्सन एंड टुब्रो ने 60 करोड़ डॉलर जुटाए
मुंबई, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। निर्माण और इंजीनियरिंग क्षेत्र की कंपनी लार्सन एंड टुब्रो ने क्वालीफाईड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट्स (क्यूआईपी) और विदेशी मुद्रा में परिवर्तनीय बांडों (एफसीसीबी) के माध्यम से 60 करोड़ डॉलर की रकम जुटाई है। कपंनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
कपंनी ने संस्थागत वित्तीय निवेशकों से क्यूआईपी के जरिए 40 करोड़ डॉलर और एफसीसीबी के माध्यम से 20 करोड़ डॉलर जुटाए।
कंपनी ने कहा कि वित्तीय संस्थागत निवेशकों ने एक प्रतिशत की छूट पर क्यूआईपी की खरीद की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications