पटरियों पर नमक के बोरे गिरने से रेल सेवाएं बाधित
उल्लेखनीय है कि गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-1 पर बने फ्लाईओवर पर से गुजर रहा एक ट्रक रेलिंग को तोड़कर आधा लटक गया जिससे उस पर लदे नमक के बोरे रेल पटरी पर गिर गए।
इस दुर्घटना के कारण रेल विभाग द्वारा अंबाला-सहारनपुर रेल मार्ग पर रेल सेवाएं रोक दी गई। बोरों के गिरने से बिजली के तारों के क्षतिग्रस्त हो जाने से रेल यातायात प्रभावित हुआ।
रेलवे के एक अधिकारी आर.के.सक्सेना ने कहा," क्षतिग्रस्त हो चुके बिजली के तारों की मरम्मत की जा रही है। नमक के बोरों को भी हटाया जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications