गोवा में बाढ़ का कारण 'हल्की सुनामी': चर्चिल
अलेमाओ ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों को बताया, " यह हल्की सुनामी थी। समुद्र की सतह के नीचे लहरें बहुत तेज थीं और जलस्तर अचानक 6 मीटर बढ़ गया। यह हल्की सुनामी के अलावा और कुछ नहीं हो सकता।"
दक्षिणी गोवा के कनाकोना में बाढ़ के कारण हुए नुकसान का आधिकारिक आंकड़ा 131 करोड़ रुपये बताया गया है।
इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने पत्रकारों को बताया कि राज्य के कैबिनेट मंत्रियों ने दो माह का वेतन मुख्यमंत्री आपदा कोष में देने का फैसला किया है।
कामत ने कहा, " हमने गोवा चैम्बर्स ऑफ कामर्स और कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के सदस्यों से भी मुलाकात की है। सदस्यों ने पुनर्निर्माण कार्य में राज्य सरकार की सहायता करने का आश्वासन दिया है।"
मुख्यमंत्री ने बताया कि बाढ़ से जल संसाधन मंत्रालय को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।
कामत ने कहा, "बाढ़ में छोटे और बड़े बांधों के क्षतिग्रस्त होने से 48 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।"
गोवा के मुख्यमंत्री गुरुवार शाम को ही दिल्ली जा रहे हैं जहां वे गृह मंत्री पी. चिदंबरम से मुलाकात कर उन्हें राज्य सरकार द्वारा राहत उपायों के तहत उठाए गए कदमों की जानकारी देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications