आंध्र सरकार ने सड़कों की मरम्मत के लिए 167 करोड़ रुपये जारी किए
राज्य की सड़क एवं भवन निर्माण मंत्री जी. अरुणा कुमारी ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि भारी वर्षा व बाढ़ से प्रदेश के 13 जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग (लगभग 234 किलोमीटर) क्षतिग्रस्त हुए हैं। इससे 109 करोड़ रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गो की तत्काल मरम्मत के लिए 10 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
कुरनूल में पिछले 100 वर्षो में अब तक की सबसे भयंकर बाढ़ आई है। इससे वहां की 1,344 किलोमीटर सड़कें बर्बाद हुई हैं।
हैदराबाद-बेंगलुरू राष्ट्रीय राजमार्ग को महबूबनगर और कुरनूल जिलों में काफी नुकसान पहुंचा हैं। यह राजमार्ग अब खोल दिया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ से अनुमानित 12,225 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications