आंध्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में शीघ्र बहाल होगी रेल सेवा
मंत्री ने बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित कुरनूल जिले में क्षतिग्रस्त रेलमार्गो का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कुरनूल और बेंगलुरू के बीच रेलमार्ग पर एक हफ्ते में सेवा बहाल कर दी जाएगी।
मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि बाढ़ प्रभावित सभी इलाकों में 15 अक्टूबर तक रेल सेवा सामान्य हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में बाढ़ से 25 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
बाढ़ की वजह से दक्षिण मध्य रेलवे ने 115 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया था, वहीं 104 रेलगाड़ियों को आंशिक रूप से और 112 रेलगाड़ियों के मार्ग में फेरबदल किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications