कश्मीर में लश्कर के हवाला रैकेट का पर्दाफाश
एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि कुछ दिन पूर्व प्राप्त सूचना के आधार पर श्रीनगर के हैदरपुरा इलाके से एक व्यापारी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान व्यापारी ने हवाला के जरिए लश्कर को धन मुहैया कराने की बात स्वीकार की है।
अधिकारी ने कहा, "व्यापारी ने बताया कि वह उसका सहयोगी जम्मू और अमृतसर में लश्कर के लिए हवाला रैकेट चला रहा था।" पुलिस ने अमृतसर से भी एक व्यापारी को गिरफ्तार किया।
अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यापारी इकट्ठा की गई रकम का 40 फीसदी खुद रखा करते थे और शेष 60 फीसदी लश्कर को देते थे।
उल्लेखनीय है कि नियंत्रण रेखा के दोनों तरफ वस्तु विनिमय के आधार पर व्यापार होता है। लेकिन पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए व्यापारी दाल और अन्य वस्तुएं पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से प्राप्त करते थे और सीमा पार बदले में कोई समान नहीं भेजते हुए दाल और अन्य वस्तुओं की ब्रिकी से प्राप्त पैसा लश्कर को मुहैया कराते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications