विकास के लिए कांग्रेस को वोट दें : राहुल
रायगढ़ जिले के पनवेल में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि देश में कांग्रेस के पिछले पांच वर्षो के शासन और महाराष्ट्र में कांग्रेस के पिछले 10 वर्षो के शासन का ही नतीजा है कि आम आदमी को विकास का लाभ मिला है।
राहुल ने कहा, "हमने अपने वादों को पूरा किया है। हमें अब आगे देखना है और गरीबों के लिए बहुत कुछ करना है। खासकर उनके लिए जो ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं।"
उन्होंने कहा, "विकास का लाभ सभी को मिले, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। देश की जो कुछ भी आमदनी होगी उसे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के जरिए गरीबों के विकास में लगाया जाएगा।"
राहुल ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (नरेगा) और किसानों की ऋण माफी का जिक करते हुए कहा कि इनसे बेरोजगारों और किसानों को लाभ पहुंचा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दर्शन 'आम आदमी' से संबंधित है और वह हर भारतीय को देश की मजबूती के साथ जोड़कर देखती है। जिस प्रकार शहरों का विकास हो रहा है उसी प्रकार गांव भी विकसित होने चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications