भारत से नेपाल और भूटान का रास्ता चाहता है बांग्लादेश

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के शीघ्र ही होने वाले भारत दौरे में इस मुद्दे के शीर्ष पर रहने की उम्मीद है। भारत के लिए भी बांग्लादेश होकर पूर्वोत्तर क्षेत्र में संपर्क उपलब्ध कराने का मामला उठाने की उम्मीद है।

बांग्लादेश में इस मुद्दे पर सोच विभाजित है। कुछ लोगों का मानना है कि भारत को पारगमन सुविधा देना देश की सुरक्षा के लिए खतरा है, जबकि अन्य का कहना है कि इस सुविधा को देने से पहले कड़ी सौदेबाजी की जाए।

हसीना ने बुधवार को कहा कि बांग्लादेश हमेशा से भारत से नेपाल और भूटान के लिए पारगमन सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह करता रहा है।

समाचार एजेंसी 'यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश' (यूएनबी) के अनुसार हसीना ने बांग्लादेश के लिए नियुक्त जापान के नए राजदूत तामोत्सु शिनोत्सुका से कहा कि यदि ऐसी पारगमन सुविधा दी गई तो पड़ोसी देश मंगला बंदरगाह का उपयोग कर सकते हैं। इससे क्षेत्र का विकास तेज होगा।

हसीना ने राजदूत से कहा कि उनकी सरकार की योजना मंगला बंदरगाह को आधुनिक बनाने की है और जापान इसमें मदद कर सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+