'रेम्बो स्टाइल' में नक्सलियों के खिलाफ आक्रामकता नहीं : वायु सेना प्रमुख
वायु सेना दिवस पर आयोजित परेड के इतर संवाददाताओं से बातचीत में वायु सेना प्रमुख पी. वी. नाइक ने कहा कि स्वरक्षा में गोली चलाने की इजाजत मांगने का अर्थ यह नहीं है कि हम देश की जनता के खिलाफ ही आक्रामक हो जाएं।
उन्होंने कहा कि वायु सेना देश भर में आक्रामक होते जा रहे नक्सलियों की गोली से खुद का बचाव करने के लिए सिर्फ कदम उठा रही है।
नाइक ने कहा, "हमने सरकार से स्वरक्षा में गोली चलाने की इजाजत मांगी है। इसका मतलब यह नहीं है कि हम रेम्बो की तरह जाए और हर किसी को गोलियों से भून दें। गोली चलाने की अपनी प्रक्रिया है जिसके तहत कम से कम बल का इस्तेमाल हो और कम से कम नुकसान हो।"
उल्लेखनीय है कि नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में सहयोग कर रही वायु सेना ने रक्षा मंत्रालय से नक्सली क्षेत्रों में स्वरक्षा में गोली चलाने की इजाजत मांगी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications