हल्की बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार (राउंडअप)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 36.88 अंकों (0.22 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 16,843.54 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 16,998.52 के ऊपरी और 16,775.36 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 101.36 अंकों की वृद्धि के साथ खुला।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 16.50 अंकों (0.33 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,002.25 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,043.05 के ऊपरी और 4,971.75 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 25.50 अंकों की वृद्धि के साथ 5,011.25 पर खुला।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 49.85 अंकों (0.79 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,344.91 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 16.27 अंकों (0.22 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,422.72 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान रियल्टी, तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तुओं (एफएमसीजी), वाहन और तेल एवं गैस सेक्टर की कंपनियों में शेयर मूल्यों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई। रियल्टी के शेयर मूल्यों में 2.09 प्रतिशत, एफएमसीजी के शेयर मूल्यों में 2.01 प्रतिशत, वाहन कंपनियों के शेयर मूल्यों में 1.66 प्रतिशत और तेल एवं गैस कंपनियों के शेयर मूल्यों में 1.43 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार के दौरान तकनीकी और आईटी क्षेत्र के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। तकनीकी कंपनियों के शेयर मूल्यों में 2.80 प्रतिशत और आईटी कंपनियों के शेयर मूल्यों में 1.86 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1512 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई। 1246 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications