मुद्रास्फीति की दर में गिरावट, 0.7 फीसदी हुई (लीड-1)
गुरुवार को जारी आकड़ों के अनुसार प्राथमिक वस्तुओं के सूचकांक में 9.49 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है जबकि विनिर्मित वस्तुओं के सूचकांक में 0.48 फीसदी की मामूली बढ़त देखी गई। ईंधन सूचकांक में 7.91 फीसदी गिरावट आई है।
पिछले साल की तुलना में आलू की थोक कीमतों में 81.19 फीसदी का भारी-भरकम इजाफा हुआ है, जबकि सब्जियों की कीमत में 42.99 फीसदी, दालों की कीमत में 20.45 फीसदी और दूध की कीमत में 8.72 फीसदी की वृद्धि हुई है।
लगातार 14 सप्ताहों तक नकारात्मक स्थिति में रहने वाली मुद्रास्फीति की दर पांच सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान सकारात्मक हुई थी।
भारतीय रिजर्व बैंक और सरकार दोनों इस बात पर जोर देती रही है कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक मुद्रास्फीति की दर पांच फीसदी के आसपास बनी रहेगी।
प्रधानमंत्री ने बुधवार को कहा कि महंगाई की समस्या से जल्दी ही छुटकारा मिल जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications