काबुल विस्फोट की कांग्रेस ने निंदा की
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भारतीय दूतावास के निकट आत्मघाती विस्फोट की निंदा करते हुए कांग्रेस ने कहा कि ऐसी घटनाओं से अफगानिस्तान के पुनर्निमाण की प्रक्रिया प्रभावित होगी।
कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "यह हमला दुर्भाग्यपूर्ण है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की ओर से इसकी निंदा की जानी चाहिए।"
उन्होंने कहा, "ऐसे विस्फोटों से अफगानिस्तान के पुनर्निमाण की प्रक्रिया प्रभावित होगी। ये घटनाएं तब हो रही हैं जब वह शांति, विकास और समृद्धि के रास्ते पर लौट रहा है।"
उल्लेखनीय है कि गुरुवार सुबह हुए इस विस्फोट में 12 लोग मारे गए और 90 घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications