कर्नाटक में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 106 हुई
एक व्यक्ति की मौत बेंगलुरु में हुई जबकि एक-एक मौत बगलकोट और दावनगेरे में हुई।
स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार बेंगलुरु के सरकारी अस्पताल में एक 65 वर्षीय व्यक्ति ने तीन अक्टूबर को अस्पताल में दम तोड़ दिया जबकि उसे एक अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बगलकोट के निजी अस्पताल में एक अक्टूबर को तीन वर्षीय बालिका ने दम तोड़ दिया जबकि दावनगेरे की एक निजी अस्पताल में छह अक्टूबर को 26 वर्षीया महिला ने दम तोड़ दिया। महिला को दो अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
गौरतलब है कि इन सभी जांच रिपोर्ट सात अक्टूबर को मिली थी जिससे उनके स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने की पुष्टि हुई।
राज्य में स्वाइन फ्लू से सर्वाधिक 71 मौतें बेंगलुरु में हुई हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य में बुधवार को स्वाइन फ्लू के 11 नए मामलों की पुष्टि हुई। अभी तक राज्य में 1,124 मामलों की पुष्टि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications