संवेदनशील वस्तुओं का आयात 34.5 फीसदी बढ़ा
संवेदनशील वस्तुओं में ऑटोमोबाइल, शराब, खाद्य तेल, दालें और सब्जियां शामिल हैं।
वाणिज्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी किए गए आकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में 18,061 करोड़ रुपये के संवेदनशील वस्तुओं का आयात हुआ जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 13,424 करोड़ रुपये था।
आकड़ों के मुताबिक ऑटोमोबाइल और शराब के आयात में गिरावट आई है वहीं अन्य संवेदनशील वस्तुओं मसलन खाद्य तेल, दालों, फलों और सब्जियों के आयात में वृद्धि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications