एक मोबाइल से लाखों रुपये की अंतर्राष्ट्रीय कॉल का खुलासा
दमोह, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक मोबाइल से विदेशों में की गई लाखों रुपये की अंतर्राष्ट्रीय कॉल का खुलासा हुआ है। इस मामले में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के दो कर्मचारियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक दमोह में एक मजदूर के बेटे दशरथ प्रजापति के नाम से सिम जारी किया गया था। इस मोबाइल से सात लाख 75 हजार रुपये की अंतर्राष्ट्रीय कॉल आस्ट्रिया और सऊदी अरब सहित कई देशों में की गई।
दमोह के पुलिस अधीक्षक दिलीप आर्य ने गुरुवार को आईएएएनएस को बताया," फर्जी दस्तावेजों के सहारे यह सिम प्राप्त किया गया था, जिसे बाद में बंद कर दिया गया। इस मामले में बीएसएनएल के दो कर्मचारियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आस्ट्रिया फोन किए जाने की सूचना इंटरपोल को भी दी गई है। सिम का उपयोग जिसने किया है, उसकी तलाश की जा रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications