नेपाल में बाढ़, संयुक्त राष्ट्र दूत भेजेगा
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून की विशेष दूत मारग्रेटा वाल्सट्रॉम तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार को काठमांडू पहुंचेंगी। उनके साथ विश्व बैंक, अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस परिसंघ व रेड क्रिसेंट सोसाइटीज, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम, संयुक्त राष्ट्र मानवीय समन्वय कार्यक्रम और आपदा न्यूनीकरण कार्यक्रम के वरिष्ठ अधिकारी भी आएंगे।
संयुक्त राष्ट्र ने एक बयान जारी कर कहा है कि नेपाल में प्राकृतिक आपदा से प्रत्येक दिन औसतन दो लोगों की मौत हो जाती है। बयान में कहा गया नेपाल के पश्चिमी इलाकों में बाढ़ से भारी क्षति हुई है और वहां सहायता की तत्काल जरूरत है।
नेपाल में तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश से पश्चिमी जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। पश्चिम क्षेत्र में 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
बाढ़ और भूस्खलन से कई गांवों का भारी नुकसान हुआ है। बरदिया जिले में स्थित राष्ट्रीय उद्यान भी बाढ़ की चपेट में आ गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications