शहीद फ्रांसिस इंदवार को पिछले 5 महीने से नहीं मिला था वेतन
वर्ष 1989 में वह उप-निरीक्षक के रुप में पुलिस बल में भर्ती हुए थे। इंदवार को बोकारो जिले से निरीक्षक के रुप में पदोन्नति देकर विशेष शाखा में स्थानांतरण किया गया था।
शहीद फ्रांसिस इसी वर्ष अप्रैल में विशेष शाखा में सम्मिलत हुए थे और तब से उन्हें अपना वेतन नहीं मिला था। पुलिस विभाग के सूत्रों के मुताबिक बोकारो जिले से अंतिम वेतन प्रमाणपत्र (एलपीसी) नहीं मिलने से विशेष शाखा में उनको वेतन नहीं मिल रहा था। बोकारो से एलपीसी बुधवार को जारी किया गया था। इसी दिन शहीद फ्रांसिस का अंतिम संस्कार किया गया।
बोकारो के पुलिस अधीक्षक (एसपी) साकेत कुमार ने कहा, "हम पता लगाएंगे की इसमें देरी क्यों हुई।"
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "वहां एलपीसी जारी करने में विलंब किया गया। इंदवार के मामले में यह असमान्य था। हम यह नहीं कह सकते कि इस मामले में किसी का इरादा गलत था। झारखण्ड में इसी तरह काम होता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications