बाढ़ पीड़ितों के लिए अमेरिका ने दी 100,000 डॉलर की सहायता
भारत में अमेरिका के राजदूत टमोथी जे. रोमर ने यहां इसकी घोषणा करते हुए कहा, "लोगों के सगे-संबंधियों की मौत और घरों, संपत्तियों, पशुओं और फसलों को हुआ नुकसान विनाशकारी है।"
उन्होंने कहा, "आपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के लिए हम प्रार्थना कर रहे हैं।"
भारी बारिश के कारण आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में आई बाढ़ में 200 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications