खगड़िया हत्याकांड में अब तक 19 की गिरफ्तारी

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने गुरुवार को बताया कि हत्याकांड के 12 आरोपियों को घटना के 48 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि सात लोगों को बुधवार और गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।

नीलमणि ने बताया कि इस मामले में 37 आरोपियों में से घटना के मुख्य आरोपी और सूत्रधार ओ़ पी़ यादव सहित कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी चल रही है।

इधर, एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि खगड़िया और इसके सीमावर्ती जिलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बिहार सैन्य बल (बीएमपी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) सहित जिला पुलिस बल को लगाया गया है।

उल्लेखनीय है कि खगड़िया जिले के मोरकही थाना क्षेत्र में एक अक्टूबर की रात सशस्त्र व्यक्तियों ने 16 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+