बाढ़ प्रभावित आंध्र का हवाई सर्वेक्षण करेंगे प्रधानमंत्री
राजस्व एवं राहत कार्य मंत्री धरमाना प्रसाद राव के मुताबिक प्रधानमंत्री विशेष विमान से शुक्रवार सुबह 11.10 बजे नई दिल्ली से विजयवाड़ा आएंगे और हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित कृष्णा और गुंटूर जिले का सर्वेक्षण करेंगे।
इसके बाद वह राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 12.45 बजे उतरेंगे और मुख्यमंत्री के. रोसैया और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उनके समक्ष अधिकारी एक पावर प्वाइंट प्रस्तुति देंगे।
दोपहर दो बजे वह एक बार फिर कुरनूल और महबूबनगर के हवाई सर्वेक्षण पर जाएंगे। वह पड़ोसी कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित रायचुर जिले का भी हवाई सर्वेक्षण करेंगे। वह शाम 5.15 बजे यहां पहुंचेंगे और फिर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications