मलेशिया में दीपावली की अतिरिक्त छुट्टी
मलेशिया के उप प्रधानमंत्री मुहयिद्दीन यासीन ने गुरुवार को कहा कि प्रांतों के शिक्षा निदेशकों को कहा गया है कि वे विद्यालयों के एक अतिरिक्त दिन की छुट्टी के अनुरोध को स्वीकार करें।
मलेशियाई समाचार पत्र ने यासीन के हवाले से इस संबंध में खबर प्रकाशित की है।
उल्लेखनीय है कि मलेशिया में लगभग 20 लाख भारतीय हैं, जिनमें से अधिकांश हिंदू हैं। ये सभी ब्रिटिश काल में यहां आए थे। यहां 17 अक्टूबर को दीपावली मनाई जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications