बाढ़ के कारण कैदियों को दूसरी जेल में भेजा गया
हैदराबाद से 300 किलोमीटर दूर बाढ़ प्रभावित गुंटूर जिले के रेपल्ले कस्बे में स्थित जेल में पानी के बढ़ते खतरे को देखते हुए अधिकारियों ने 23 कैदियों को गुंटूर जिले की तेनाली जेल में भेज दिया।
रेप्पले का रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, अग्निशमन कार्यालय और गिरजाघर डूब गए हैं। हालांकि राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी उतरना शुरु हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications