अफगानिस्तान में हवाई हमले में 10 आतंकवादी ढेर
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पकतिका प्रांत के गोमाल जिले में आतंकवादियों ने पहले गठबंधन सेना के काफिले पर हमला बोला, जिसके बाद सेना ने आतंकवादियों के ठिकानों पर हवाई हमले किए।
उल्लेखनीय है कि पूर्वी अफगानिस्तान में तालिबान सबसे अधिक सक्रिय है और यहां लगातार हिंसक घटनाएं होती रहती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications