मामूली कहा-सुनी के बाद पिता को जिंदा जलाया
रायपुर, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में एक 32 वर्षीय व्यक्ति ने मंगलवार को मामूली कहा-सुनी के बाद शराब के नशे में अपने पिता को जिंदा जला दिया।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि राजधानी रायपुर से 240 किलोमीटर पूर्वोत्तर में रायगढ़ के कोटौली पुलिस थाना क्षेत्र के उरदाना में मंगलवार को भगवानू ने अपने 51 वर्षीय पिता नंदू उराव पर मिट्टी का तेल छिड़ककर उन्हें जिंदा जला दिया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गरीबी से त्रस्त भगवानू की अपने पिता से किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर बहस शुरु हो गई जिसके बाद उसने उपने पिता को जला दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया," इस घटना के बाद नंदू को पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसने दम तोड़ दिया। भगवानू को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने पुलिस को बताया है कि इस हादसे की वजह उसकी शराब पीने की लत ही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications