भारतीय विदेश मंत्री से मुलाकात सकारात्मक थी : कुरैशी
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के साथ एक मुलाकात के बाद कुरैशी ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, "मेरे विचार से 27 सितम्बर को एस. एम. कृष्णा के साथ हुई बैठक सकारात्मक और रचनात्मक थी।"
यह पूछे जाने पर कि क्या नई दिल्ली समग्र वार्ता को फिर आरंभ करने के लिए तैयार है, कुरैशी ने कहा, "एक राजनेता होने के नाते मैं बता सकता हूं कि उनका रुख सकारात्मक रहा।"
उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं थी जिस पर भारतीय विदेश मंत्री ने असहमति जताई हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications