त्वरित न्यायालय ने इस वर्ष 10,125 लोगों को सजा सुनायी
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बुधवार को बताया कि त्वरित न्यायालय में इस वर्ष 10,125 लोगों को सजा सुनायी गई। इनमें से 10 लोगों को फांसी की और 1,354 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी गई। इसके अतिरिक्त 266 लोगों को 10 वर्ष या इससे ज्यादा की सजा सुनायी गई।
उन्होंने बताया कि इसमें पटना जिले में सबसे ज्यादा 1,038 लोगों को सजा सुनायी गयी है। इसके अलावा नालंदा जिला में 979, बेगूसराय में 644 और मुजफ्फरपुर जिले में 633 लोगों को सजा सुनायी गई है।
नीलमणि ने बताया कि वर्ष 2006 से कुल 38,824 लोगों को सजा सुनायी गई है जिसमें 93 लोगों को फांसी की, 7,218 लोगों को आजीवन कारावास की तथा 1922 लोगों को 10 वर्ष या उससे ज्यादा की सजा सुनायी गई है।
नीलमणि ने दावा किया है कि त्वरित न्यायालय से राज्य में अपराधियों पर अंकुश लगाने में सहायता मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications