स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए ब्राजील 1.18 अरब डॉलर खर्च करेगा
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार टीकों, रोग का पता लगाने वाले उपकरणों और अन्य सामानों की खरीद दक्षिण गोलार्ध में सर्दी के अगले मौसम के दौरान स्वाइन फ्लू को रोकने के लिए की जाएगी।
साओ पाओलो राज्य सरकार से संबंधित एक प्रयोगशाला बुतांतान संस्थान स्वाइन फ्लू के टीके के उत्पादन पर काम कर रहा है और अगले वर्ष तक उसे 1.8 करोड़ खुराकों का भंडार बना लेने की उम्मीद है।
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सुअरों पर टीके का परीक्षण इस महीने आरंभ हो जाएगा और इसके नतीजों के आधार पर मानव परीक्षण किया जाएगा।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनिया में स्वाइन फ्लू से सबसे अधिक मौतें ब्राजील में हुईं हैं। विश्व में स्वाइन फ्लू से जहां 4,100 लोगों की मौत हुई है वहीं अकेले ब्राजील में 899 लोग मरे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications