विश्व पर्यटन संगठन की कार्यकारी परिषद में भारत फिर से चुना गया

कार्यकारी परिषद संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन का शासकीय निकाय है जो यह सुनिश्चित करने के लिए उत्तरदायी है कि संगठन अपने कार्य को सुचारू रूप से चलाए और बजट के अनुरूप कार्य करे। साल में दो बार इसकी बैठक होती है तथा प्रत्येक पांच पूर्ण कालिक सदस्यों के लिए एक के अनुपात में महासभा द्वारा चुने गए 31 सदस्य इसमें शामिल होते हैं।

भारत पिछले 19 वर्ष से लगातार इस संगठन की कार्यकारी परिषद का सदस्य रहा है। इस दौरान भारत को दो बार कार्यकारी परिषद की अध्यक्षता के लिए चुना गया है।

भारत सरकार के अपर सचिव (पर्यटन) संजय कोठारी के नेतृत्व में भारतीय शिष्टमंडल 18वें सत्र में भाग ले रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+