म्यामांर में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय तितली संग्रहालय
यंगून, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से म्यांमार अपने उत्तरी शहर पिन ओ ल्विन में इस वर्ष दिसम्बर में एक अंतर्राष्ट्रीय तितली संग्रहालय का निर्माण करेगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार नेशनल कांडावगी गार्डन (एनकेजी) के आर्किड गार्डन में बनाए जाने वाले इस संग्रहालय में चीन, अफ्रीका, मलेशिया और थाईलैंड की करीब 40,000 प्रजातियों की तितलियों और कीटों को रखा जाएगा। यहां पर तितलियों के जीवाश्म भी देखे जा सकेंगे।
म्यांमार के बर्फ से ढके रहने वाले उत्तरी इलाके में एनकेजी वन्यजीव उद्यान है, जहां ं तितलियों सहित वन्यजीव और दुर्लभ जानवर आश्रय लेते हैं।
एनकेजी की स्थापना वर्ष 1915 में एक जैविक उद्यान के रूप में की गई थी। वर्ष 2000 में 177 हेक्टेयर और क्षेत्र इसमें जोड़ा गया। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2001 में दोबारा खोले जाने के बाद करीब 400,000 लोग हर वर्ष उद्यान को देखने आते हैं।
पिन ओ ल्विन शहर म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांड्लया ने करीब 69 किलोमीटर पूर्व में समुद्र तल से करीब 1,000 मीटर ऊपर स्थित है। यहां मौसम पूरे वर्ष पर ठंडा रहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications