मेक्सिको के अस्पताल में 3 की हत्या
मेक्सिको सिटी, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। मेक्सिको के दुरांगो प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने पहले तीन लोगों को सड़क पर गोली मारकर घायल कर दिया और फिर अस्पताल में पहुंचकर उनकी हत्या कर दी।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक अटॉनी जनरल के कार्यालय ने मंगलवार को बताया कि विला यूनियन की सड़कों पर शनिवार को तीनों को गोली मारकर घायल कर दिया गया।
टॉनी जनरल के कार्यालय ने कहा कि तीनों घायलों को अस्पताल ले जाने पर हमलावरों ने उनका पीछा किया और वहां पहुंचकर इनकी हत्या कर दी। इस गोलीबारी में अस्पताल का कोई कर्मचारी हताहत नहीं हुआ।
इन हत्याओं में इस्तेमाल में लाई गई राइफलों की वजह से कयास लगाया जा रहा है कि यह वारदात का संबंध संगठित अपराध से है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications