लूटपाट के दौरान जवान की पत्नी की हत्या
बाढ़ अनुमंडल के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दलजीत सिंह ने बुधवार को बताया कि घायल जवान गोपाल प्रसाद के अनुसार वह पत्नी आरती के साथ मोटरसाइकिल से राष्ट्रीय राजमार्ग 30 से लदमा जा रहा था कि कोनहरा गांव के समीप तीन-चार लोगों ने लूटपाट करने की नियत से जबरन मोटरसाइकिल रोक दी।
सेना के जवान ने जब इसका विरोध किया तो किसी ने गोली चला दी जिससे उसकी पत्नी आरती देवी की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि गोपाल की हथेली में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया।
एएसपी के अनुसार गोपाल आंध्र प्रदेश के सिकंदराबाद में नियुक्त हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी बाढ़ थाना में दर्ज करा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications