आंध्र के तटीय इलाकों में दर्जनों गांव अभी भी पानी में
गुंटूर और कृष्णा जिलों में रीपाले कस्बा और कई गांव बुधवार को भी पानी में डूबे रहे। नदी के तटबंध के टूटने के कारण मंगलवार को ये इलाके पानी में डूब गए थे।
इन दोनों जिलों के लगभग 200 गांवों और विजयवाड़ा शहर के कुछ हिस्से अभी भी पानी में डूबे हुए हैं। प्रशासन ने इन गांवों से 250,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।
कृष्णा जिले के कलक्टर पीयूष कुमार ने अधिकारियों को अगले 24 घंटों तक सजग रहने के लिए कहा है।
विजयवाड़ा शहर में प्रकाशम बैराज में पानी के बहाव में बुधवार को कमी आई है। इस कारण बुरी तरह प्रभावित गांवों में उम्मीद की एक किरण जगी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications