जगुआर लैंड रोवर को 50 करोड़ पाउंड की वित्तीय सहायता
लंदन, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। संकटग्रस्त ब्रिटिश कार उत्पादक कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने 50 करोड़ पाउंड का नया वित्तीय सहयोग सुनिश्चित करा लिया है। इसमें भारतीय स्टेट बैंक द्वारा मिला 17.50 करोड़ पाउंड का ऋण शामिल है।
डेली टेलीग्राफ ने एक ऑनलाइन रिपोर्ट में बुधवार को कहा है कि टाटा मोटर के स्वामित्व वाली कंपनी जेएलआर ने एबीसी इंटरनेशनल बैंक से नौ करोड़ डॉलर (5.70 करोड़ पाउंड) की निर्यात वित्त पोषण सुविधा भी हासिल कर ली है।
अखबार ने कहा है कि बाकी की राशि स्टैंडर्ड चार्टर्ड, बैंक ऑफ बड़ौदा और बर्डेल फाइनेंसियल लिमिटेड से आएगी।
बैंकों के साथ हुए नए समझौते जेएलआर को हरित तकनीक में अपनी निवेश योजना को आगे बढ़ाने की अनुमति प्रदान करेंगे और आगे कारों की बिक्री में गिरावट की स्थिति में कंपनी को मदद करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications