थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री ने हांडिक से मुलाकात की
विम्सटेक और मेकोंग गंगा सहयोग के जरिए पूर्वोत्तर में खासतौर पर बौद्ध पर्यटन क्षेत्रों में पर्यटन को प्रोत्साहन देने पर चर्चा हुई। दोनों पक्ष पूर्वोत्तर क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्र बनाने पर भी सहमत हुए, क्योंकि पूर्वोत्तर क्षेत्र पर्यावरण अनुकूल पर्यटन के लिए भी संभावनाएं उपलब्ध कराता है।
थाईलैंड सरकार क्षमता निर्माण कार्यक्रम चला रही है जिसके तहत पूर्वोत्तर राज्यों को भी शामिल किया जाएगा। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री हांडिक ने इस बात पर जोर दिया कि युवकों के आदान-प्रदान के कार्यक्रम से भी सहयोग के नए मार्ग खुलेंगे। थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके देश का सांस्कृतिक समूह नागालैंड के हॉर्नबिल महोत्सव में भी भाग ले सकता है। हांडिक ने बताया कि पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय म्यांमार के सांस्कृतिक समूह को भी हॉर्नबिल महोत्सव में बुलाने का प्रयास कर रहा है।
पूर्वोत्तर क्षेत्र में व्यापार और निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए थाईलैंड के साथ उच्च स्तरीय शिष्टमंडल के दौरे तथा व्यवसाय सम्मेलन भी आयोजित किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications