परिवार की हत्या व आत्महत्या से पहले 7 खत लिखे (लीड-1)
बहोडापुर थाने के प्रभारी अशोक भदौरिया के अनुसार श्री बिहार कालोनी में रहने वाले ठेकेदार रघुराज सिंह जादौन ने बुधवार की सुबह बेटे सर्व जादौन जो पुलिस जवान था, बेटी तथा पत्नी को गोली मार दी। जिससे तीनों की ही मौके पर मौत हो गई। उसके बाद रघुराज ने फांसी का फंदा डालकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
भदौरिया के अनुसार इस घटना को अंजाम देने से पहले रघुराज ने सात अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के नाम पत्र लिखे थे, जिनमें लिखी भाषा से ऐसा पता चलता है कि रघुराज ने यह कदम आर्थिक परेशानी के चलते उठाया।
मिली जानकारी के अनुसार रघुराज सिंह की ठेकेदारी पिछले कुछ समय से गड़बड़ चल रही थी, वहीं उसके बेटे की नौकरी भी गड़बड़ा गई थी तथा बेटी का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। अनुमान है कि उस पर आर्थिक बोझ काफी बढ़ गया था और उसी के तनाव के चलते रघुराज ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications