पत्नी देगी पति को किडनी का उपहार
कल्पना तिवारी के पति राजेन्द्र के दोनों गुर्दे खराब हो गए हैं और उनमें से कम से कम एक का बदला जाना जरूरी है तभी राजेन्द्र का जीवन सुरक्षित है। तमाम चिकित्सकीय परीक्षणों के बाद चिकित्सकों ने कल्पना का गुर्दा राजेन्द्र को प्रत्यारोपित करने पर सहमति दी है।
चौइथराम चिकित्सालयों के चिकित्सकों ने करवा चौथ से पहले गुर्दा प्रत्यारोपण की तारीख दी थी, मगर कल्पना की इच्छा करवा चौथ का व्रत रखने की थी। इसलिए गुर्दा प्रत्यारोपण गुरुवार को किया जाना तय हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक कल्पना तिवारी ने बुधवार को करवा चौथ का व्रत रखकर पति राजेन्द्र तिवारी के लम्बे जीवन की कामना की। कल्पना तथा राजेन्द्र चौइथराम अस्पताल में भर्ती है। गुरुवार को कल्पना करवां चौथ के उपहार में अपने पति राजेन्द्र को गुर्दा देने वाली है। अस्पताल में आपरेशन की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications