घरेलू मामलों में अमेरिकी दखल नहीं चाहता पाकिस्तान: कुरैशी

वाशिंगटन, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के लिए अगले पांच वर्षो में 7.5 अरब डॉलर के सैनिक सहायता कार्यक्रम को मंजूरी देते समय पिछले सप्ताह अमेरिकी कांग्रेस द्वारा लगाई गई कड़ी आतंकवाद विरोधी शर्तो से तिलमिलाए पाकिस्तान ने कहा है कि वह आंतरिक मामलों में किसी को दखल देने की इजाजत नहीं देखा।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मंगलवार को अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के साथ अफगानिस्तान की स्थिति और अमेरिकी सहायता जैसे मुद्दों पर चर्चा के बाद कहा, "पाकिस्तान के आतंरिक मामलों में दखल देने का अमेरिका का कोई इरादा नहीं है और न ही पाकिस्तान इसकी अनुमति देगा। मेरे दिमाग में यह बहुत साफ है कि अमेरिका का पाकिस्तान की संप्रभुता से छेड़छाड़ का कोई इरादा नहीं है।"

अमेरिकी सेनाओं और भारत जैसे पड़ोसियों पर हमले करने वाले आतंकवादियों को समर्थन बंद करने और सेना को राजनीति से बाहर करने जैसी अमेरिकी शर्तो की पाकिस्तान में काफी आलोचना हुई है। पाकिस्तान के लोगों को महसूस हो रहा है कि सहायता देने के लिए अमेरिका उनके आंतरिक मामलों में दखल दे रहा है।

क्लिंटन ने इन आशंकाओं को शांत करने का प्रयास करते हुए कहा कि अमेरिका का ऐसा कोई इरादा नहीं है। कांग्रेस का यह गंभीर प्रयास है और पाकिस्तान के लोगों की सहायता को राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनका पूरा समर्थन है।

कुरैशी ने कहा कि अमेरिका को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लोगों को आश्वस्त करना चाहिए कि क्षेत्र में स्थिरता लाने का उसका दीर्घकालिक दृष्टिकोण है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+