सुधार के आह्वान के साथ विश्व बैंक और आईएमएफ की बैठक समाप्त

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इस सम्मेलन में 186 देशों के वित्त मंत्रियों, केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों और अन्य शीर्ष अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन का समापन करते हुए सत्र के अध्यक्ष नुयेन वान जियाउ ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग अपेक्षित है।

जियाउ ने कहा, "हम इस बात से सहमत हैं कि विश्व बैंक, आईएमएफ और सदस्य सरकारों को आगे चल कर आत्मविश्वास बहाली और पैदा होने वाली कमजोरियों से निपटने के लिए दीर्घकालिक सहयोगात्मक प्रयासों को अपनाना होगा।"

उन्होंने कहा कि आईएमएफ और विश्व बैंक का भी आधुनिकीकरण करना होगा।

चार दिनों के वार्षिक सम्मेलन में आईएमएफ और विश्व बैंक के प्रतिनिधि मंडलों ने वैश्विक आर्थिक मंदी की समीक्षा की और इस संकट से उबरने की रणनीति पर बहस की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+