कनाडा की मुद्रा रिकार्ड स्तर पर
कनाडा का डॉलर कारोबार के दौरान 94.66 अमेरिकी सेंट के स्तर पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर के खिलाफ एक अक्टूबर 2008 के बाद कनाडा के डॉलर का यह सबसे ऊंचा स्तर है।
पूरी दुनिया में तेल और उपभोक्ता वस्तुओं के मूल्य गिरने से इस वर्ष मार्च में कनाडा का डॉलर 77 अमेरिकी सेंट के निचले स्तर पर पहुंच गया था।
उल्लेखनीय है कि कनाडा के निर्यात का कुल 85 प्रतिशत हिस्सा अमेरिका को जाता है। अमेरिका के साथ व्यापार कनाडा के सकल घरेलू उत्पाद का 40 प्रतिशत है और वहां के निर्यात उद्योग में देश का एक तिहाई रोजगार है।
अमेरिका और कनाडा के बीच का दैनिक व्यापार करीब 1.5 अरब डॉलर का है। अमेरिकी मंदी से कनाडा बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अमेरिकी निर्भरता को कम करने के लिए कनाडा यूरोपीय संघ, भारत और चीन के साथ मुक्त व्यापार समझौता करना चाहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications