हिमाचल में सड़क दुर्घटना में 5 मजदूरों की मौत
पुलिस अधीक्षक के. के. इंदोरिया ने आईएएनएस से फोन पर बातचीत में बताया, "मजदूरों को ले जा रहा एक छोटा ट्रक फिसलकर 400 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई।"
उन्होंने बताया कि मारे गए सभी मजदूर मलाला हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट के कर्मचारी थे। मारे गए मजदूरों में तीन नेपाल के थे और दो हिमाचल के।
उन्होंने कहा, "दो घायलों को कुल्लू जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications