सुखबीर के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा को एतराज नहीं
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि छोटे बादल को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर उनकी पार्टी को कोई आपत्ति नहीं है।
उन्होंने कहा, "इस मुद्दे का हल अकाली दल को करना है। भाजपा को इस पर कोई आपत्ति नहीं है।"
उल्लेखनीय है कि भाजपा ने सुखबीर को मुख्यमंत्री बनाए जाने का पहले विरोध किया था।
अकाली दल के सूत्रों का कहना है कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व इस शर्त के साथ सुखबीर को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर सहमत है कि उपमुख्यमंत्री का पद भाजपा को दिया जाए। भाजपा पहले भी अकाली दल से उपमुख्मंत्री का पद मांग चुकी है लेकिन अकालियों ने यह पद देने से इंकार कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications