बाढ़ पीड़ितों के लिए लोगों ने दिए 500 करोड़ रुपये
सरकार ने मंगलवार को लोगों से बाढ़ सहायता राशि प्राप्त करने के लिए विशेष बैंक खाता खोलने का ऐलान किया था।
मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने कहा, "मैं लोगों की इस मदद से अभिभूत हूं।"
मुख्यमंत्री आज बाढ़ पीड़ितों के राहत के लिए कोष जुटाने के लिए शहर के व्यावसायिक केंद्र गए। इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारियों और आम लोगों ने मुख्यमंत्री को अनाज, कंबल, साड़ियां और नकद राशि दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ बेंगलुरू दक्षिण के सांसद एच.एन.अनंत कुमार भी साथ थे।
कर्नाटक में भारी बारिश और बाढ़ से 200 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने करीब 20,000 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया है केंद्र से तत्काल राहत के लिए 10,000 करोड़ रुपये देने का आग्रह किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications