प्रेमिका की मौत के एक दिन बाद प्रेमी ने जान दी
शिक्षक सानूज ने बुधवार को अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। ऐसा माना जा रहा है कि ग्रीष्मा शंकर शानूज की प्रेमिका थी जिसने सीएसआई मेडिकल कालेज की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी थी।
इस घटना के बाद ग्रीष्मा शंकर के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री ने रैगिंग के मामले से तंग आकर अपनी जान दी है।
कालेज के प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कालेज में कोई रैगिंग नहीं हुई है बल्कि उसकी मौत का कारण प्रेम प्रसंग था।
अस्पताल के निदेशक बेनेट अब्राहम ने संवाददाताओं को बताया," लड़की का प्रेम प्रसंग था। उसने अपने प्रेमी द्वारा भेजे गए मैसेज को अपनी सहपाठियों को दिखाया था। हमने उसके मोबाइल को पुलिस को दे दिया है।"
राज्य के शिक्षा मंत्री एम.ए.बाबी ने मीडिया को बताया कि पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications