टोरंटो में भारतीय महोत्सव इस हफ्ते
टोरंटो, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। कनाडा के टोरंटो शहर के प्रसिद्ध रोजर्स सेंटर में 9-10 अक्टूबर को भारतीय महोत्सव का आयोजन होगा। रामलीला, भांगड़ा, दांडिया और योग के प्रदर्शन इसका प्रमुख आकर्षण होगा।
करीब 30 घंटे चलने वाले इस महोत्सव में भारतीय संस्कृति का प्रदर्शन किया जाएगा। बॉलीवुड के दर्जनों सितारों के महोत्सव में हिस्सा लेने की उम्मीद है।
समारोह पर करीब 10 लाख डॉलर से अधिक का खर्च आएगा और इसमें 100,000 से अधिक लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।
समारोह में सुनिधि चौहान, महालक्ष्मी अय्यर, स्टीरियो नेशन और मास्टर सलीम का शो होगा। आयोजकों ने बताया कि भारतीय टेलीविजन सितारे कश्मीरा शाह, कृष्णा, आशका, अमित, हुसैन, टीना, इजाज और संजीदा भी हिस्सा लेंगे।
टेलीविजन शो 'नच बलिए' से चर्चा में आए जावेद समारोह के नृत्य प्रदर्शन का निर्देशन करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications