आंध्र प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे प्रधानमंत्री
राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नई दिल्ली से विशेष विमान से सुबह 11.20 बजे विजयवाड़ा पहुंचेंगे और फिर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।
प्रधानमंत्री कृष्णा, गुंटूर, कुरनूल, महबूबनगर और नलगोंडा जिले का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का जायजा लेंगे। पिछले 100 वर्षो में सबसे भयंकर बाढ़ इस वर्ष आई है।
प्रधानमंत्री प्रदेश के मुख्यमंत्री के. रोसैया और अन्य सरकारी अधिकारियों से बाढ़ राहत व पुनर्वास पर चर्चा करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर निकल जाएंगे।
इंउो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications