उड़ीसा में नाव दुर्घटना, कई लोग लापता
जाजपुर के जिला कलेक्टर धीरेन दास ने कहा, "बुध नदी में एक नाव दोपहर बाद 4.30 बजे पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही मैं घटनास्थल के लिए रवाना हो गया। नाव पर कुछ स्कूली बच्चे भी सवार थे। 25 लोगों को अब तक बचाया जा चुका है।"
दुर्घटना में कई लोग अब भी लापता हैं और उन्हें तलाश करने का काम जारी है।
जिला प्रशासन ने राहत अभियान में दो नावों को लगाया है। राहत कार्य के लिए दमकल विभाग के कर्मचारियों को भी बुला लिया गया है।
जिला प्रशासन ने राहत अभियान के लिए उड़ीसा आपदा बल से मदद मांगी है।
सूत्रों के अनुसार लापता लोगों में गोखना स्थित उपेंद्रनाथ उच्च विद्यालय के छात्र शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications