ईरान पर प्रतिबंध की तैयारी में अमेरिका
वाशिंगटन, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता के विफल होने की स्थिति में अमेरिका उस पर अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। एक अमेरिकी अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिका के उप विदेश मंत्री जेम्स स्टीनबर्ग ने सीनेट की एक समिति को बताया कि ईरान की परमाणु गतिविधियों पर अंतर्राष्ट्रीय चिंता को दूर करने के लिए हो रही वर्तमान वार्ता के विफल होने पर अमेरिका संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से प्रतिबंधों की तुरंत मंजूरी के लिए तैयार रहेगा।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, रूस और जर्मनी के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को ईरानी प्रतिनिधि से जेनेवा में मुलाकात की। इसके बाद ईरान अपने नए परमाणु संयंत्र का निरीक्षण संयुक्त राष्ट्र के निरीक्षकों से कराने के लिए राजी हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications