कार से 100 गुना ज्यादा कार्बन मोनो ऑक्साइड पैदा करता है जनरेटर
राष्ट्रीय मानक प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइएसटी) द्वारा किए गए नए शोध में रंगहीन और बिना गंध वाली कार्बन मोनोआक्साइड के संभावित खतरनाक स्तर को रोकने के लिए अपने घर में जनरेटर को 25 फीट की दूरी पर रखने की सलाह दी गई है।
अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के अनुसार वर्ष 2004 और 2005 में घर से सात फीट की दूरी पर जनरेटर प्रयोग करने के कारण तूफान के मौसम में कार्बन मोनोआक्साइड से बीमार होने के छह मामले सामने आए।
एनआईएसटी के शोधकर्ता स्टीवेन इमरिच के अनुसार जनरेटर के प्रयोग की सुरक्षित दूरी घर और मौसम की स्थितियों पर निर्भर करता है। घर की खुली खिड़की से करीब 10 फीट की दूरी पर जनरेटर का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications